रामदास आठवले ने कहा -  भारत ने चीन को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं 

रामदास आठवले ने कहा -  भारत ने चीन को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-17 14:50 GMT
रामदास आठवले ने कहा -  भारत ने चीन को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत-चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों की शहादत से क्षुब्ध केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने चीन को धोखेबाज देश बताते हुए चीनी वस्तुओं और चाईनीज होटलों पर पाबंदी लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं। बुधवार को आठवले ने कहा कि यदि चीन युद्ध ही चाहता है तो उसे सबक सिखाने की जरुरत है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत सरकार शहीद सैनिकों के परिवार वालों के साथ मजबूती से खड़ी है। आठवले ने कहा कि चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के साथ ही चाईनीज फूड वाले होटल और चायनीज फूड पर भारत में पाबंदी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन ने भारत को धोखा देते हुए हमला किया था लेकिन अब भारत वह भारत नहीं रहा। अब हमारे पास चीन को सबक सिखाने के लिए मजबूत सेना है। आठवले ने कहा कि फिलहाल भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है इस लिए हम अभी युद्ध करना नहीं चाहते। इसके बावजूद यदि चीन युद्ध के लिए उतावला होगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। भारत कोरोना के साथ-साथ चीन से भी युद्ध जितने में सक्षम है।    
 

Tags:    

Similar News