सोलापुर यूनिवर्सिटी के नाम को लेकर मचा बवाल, हिरासत में प्रदर्शनकारी 

सोलापुर यूनिवर्सिटी के नाम को लेकर मचा बवाल, हिरासत में प्रदर्शनकारी 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-13 16:33 GMT
सोलापुर यूनिवर्सिटी के नाम को लेकर मचा बवाल, हिरासत में प्रदर्शनकारी 

डिजिटल डेस्क, पुणे। सोलापुर यूनिवर्सिटी को सिध्देश्वर महाराज का नाम देने की मांग कर सोमवार को अखिल भारतीय शिवा विरशैव संगठन ने बंद का आहवान किया, हालांकि बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। लेकिन देखते ही देखते इस मुद्दे ने हिंसक रूप जरूर ले लिया। रेलवे लाईन इलाके में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने रिक्शा जलाकर हंगामा किया। आपको बता दें, सोलापुर विश्वविद्यालय को अहिल्याबाई होलकर का नाम देने की घोषणा हाल ही में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की थी। लेकिन अखिल भारतीय शिवा विरशैव संगठन मांग कर रहा है कि विश्वविद्यालय को सिध्देश्वर महाराज का नाम दिया जाए। जिसे लेकर संगठन ने आंदोलन छेड़ दिया। 

विश्वविद्यालय का नाम सिध्देश्वर महाराज के नाम पर रखने के लिए बंद बुलाया गया था। बंद को कुछ दुकानदारों, बाजार समितियों के व्यापारियों और सर्राफा व्यापारियों का सहियाग मिला। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने संगठन के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. मनोहर धोंडे समेत कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके मद्देनजर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त कर रखा था।

सिध्देश्वर मंदिर में महाआरती

इसके पहले शहर के कई महिला संगठन सुबह नौ बजे सिध्देश्वर मंदिर में इकठ्ठा हुए। जहां महाआरती का आयोजन किया गया था। महाआरती के बाद महिलाओं ने भी विश्वविद्यालय को सिध्देश्वर का नाम देने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि यूनिवर्सिटी का नाम सिध्देश्वर महाराज के नाम पर ही रखना चाहिए। जिसके लिए उन्होंने महाआरती का आयोजन किया।

Similar News