फेसबुक फ्रेंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार, संबंध बनाने डाल रहा था दबाव

फेसबुक फ्रेंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार, संबंध बनाने डाल रहा था दबाव

Tejinder Singh
Update: 2019-12-01 11:16 GMT
फेसबुक फ्रेंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार, संबंध बनाने डाल रहा था दबाव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की और दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी विगत 2 साल से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं तो अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात से आहत होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेवती, तहसील उमरेड निवासी प्रकाश केशव गोहाने (27) ने फेसबुक के जरिए उमरेड निवासी  एक 25 वर्षीय युवती से दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों की पहचान प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद नवंबर 2017 से अक्टूबर 2019 के बीच आरोपी ने पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच आरोपी अपने एक मित्र के साथ पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब पीड़िता ने इंकार कर दिया तो अश्लील गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद युवती ने उमरेड पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की। फरियादी की शिकायत पर उमरेड पुलिस ने भादंवि की धारा 376, 504, 506, सहधारा 3(2)(वीए) 3(आर)(एस)(डब्ल्यू)(2)अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी पूर्णिमा तावड़े कर रही हैं।


 

Tags:    

Similar News