महिला की शिकायत पर BJP पार्षद पर रेप का केस दर्ज

महिला की शिकायत पर BJP पार्षद पर रेप का केस दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-13 08:40 GMT
महिला की शिकायत पर BJP पार्षद पर रेप का केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के BJP पार्षद और शिक्षण मंडल के पूर्व सभापति दया गायकवाड़ पर रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर ठाणे की वर्तकनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा राकांपा पदाधिकारी अश्विनी धुमाल और उसके पति मनोज धुमाल के खिलाफ भी महिला पर दबाव डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि इसी साल जून महीने में गायकवाड़ से वह फेसबुक के जरिए संपर्क में आई थी। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी तो गायकवाड़ ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। लेकिन बाद में लड़की को पता चला कि दया पहले से शादीशुदा है। यही नहीं खुलासे के बाद आरोपी ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। वहीं धुमाल दंपति के बारे में लड़की का दावा है कि दोनों ने उसे घर बुलाकर गायकवाड़ से घर और पैसे की मांग करने को कहा और इसकी रिकाॅर्डिंग कर हफ्ता वसूली का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। महिला के मुताबिक शिकायत की धमकी देकर गायकवाड़ ने फिर उसके साथ दुराचार किया। महिला ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

Similar News