राशन वितरण व्यवस्था होगी सक्षम, महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

राशन वितरण व्यवस्था होगी सक्षम, महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Tejinder Singh
Update: 2020-12-24 09:49 GMT
राशन वितरण व्यवस्था होगी सक्षम, महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में सरकारी राशन वितरण के लिए परिवहन व्यवस्था को सक्षम बनाने के लिए जिला स्तर पर स्वतंत्र परिवहन टेंडर प्रक्रिया लागू करने को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। जिले के सभी मनपा, नगर पालिका, नगर परिषद और तहसील मुख्यालय की जगह पर सीधे परिवहन समेत शेष ग्रामीण क्षेत्र में पहले चरण में टेंडर जारी किए जाएंगे। जबकि दूसरे चरण में मुंबई -ठाणे क्षेत्र में स्वतंत्र टेंडर प्रक्रिया लागू की जाएगी। सभी टेंडर को अंतिम मंजूरी देने के लिए राज्य स्तर पर समिति स्थापित की जाएगी।

Tags:    

Similar News