छठ पूजा को लेकर झुकी बीएमसी, मनपा बनाएगी कृत्रिम तालाब 

संशोधित परिपत्र जारी छठ पूजा को लेकर झुकी बीएमसी, मनपा बनाएगी कृत्रिम तालाब 

Tejinder Singh
Update: 2021-11-08 14:23 GMT
छठ पूजा को लेकर झुकी बीएमसी, मनपा बनाएगी कृत्रिम तालाब 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस-भाजपा के कड़े रुख के बाद छठ पूजा के लिए कृत्रिम तालाब के निर्माण को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। मुंबई मनपा अब अपने खर्चे पर कृत्रिम तालाबों के निर्माण के लिए तैयार हो गई है। सोमवार को मुंबई मनपा प्रशासन की तरफ से संशोधित आदेश को लेकर कांग्रेस और भाजपा में श्रेय लेने की होड़ मच गई है।दोनों दलों ने दावा किया है कि मनपा ने उनके दबाव में आकर अपने फैसले को पलटा है। हालांकि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे के साथ बैठक के बाद संशोधित परिपत्र जारी किया गया है। कांग्रेस के उत्तरभारतीय नेता-मुंबई युवक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारी मांगों को मुंबई मनपा प्रशासन ने माल लिया है। मुंबई मनपा कृत्रिम तालाब के निर्माण का खर्च उठाएगी। ठाकुर ने बताया कि मुंबई कांग्रेस की तरफ से कृत्रिम तालाबों के स्थलों पर लोगों के टेंपरेचर जांच और कोरोना के आरटीपीसीआर जांच का प्रबंध किया जाएगा। 

इसके पहले कृत्रिम तालाबों के निर्माण को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम समेत पार्टी के नेताओं ने मनपा प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की। जिसके बाद मुंबई मनपा प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी किया। कृत्रिम तालाबों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। यह टीम आवश्यकता के अनुसार श्रद्धालुओं की कोरोना एंटीजन अथवा आरटीपीसीआर जांच करेगी। कृत्रिम तालाबों पर श्रद्धालुओं को केवल छठ पूजा की अनुमति होगी। कोरोना रोधी टीका का दोनों डोज लेने वाले नागरिक सामूहिक छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। मुंबई में खुले प्रांगण में आयोजित होने वाले छठ पूजा कार्यक्रम में क्षमता का 50 प्रतिशत और अधिकतम 200 लोग शामिल हो पाएंगे। जबकि बंद सभागार में क्षमता का 50 प्रतिशत और अधिकतम 100 लोग सम्मलित हो सकेंगे। मुंबई मनपा ने साफ किया है कि महानगर में समुद्र किनारे सामूहिक छठपूजा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। पुलिस को समुद्र किनारे भीड़ को टालने के लिए सतर्कता बरतनी होगी। 


20 लाख उत्तरभारतीयों के सामने झुकी शिवसेनाः पांडेय 

दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने दावा करते हुए कहा कि मुंबई मनपा में सत्ताधारी शिवसेना महानगर के 20 लाख उत्तर भारतीय मतदाताओं के सामने नतमस्तक हुई है। पाण्डेय ने कहा कि मुंबई मनपा ने भाजपा की मांगों को मंजूर कर लिया है। मुंबई मनपा महानगर के सभी वार्डों में छठ पूजा के लिए कृत्रिम तालाब बनाने की मांग को स्वीकार कर लिया है। 


 

Tags:    

Similar News