जेल में कैदियों को योग सिखा रही थी रिया चक्रवर्ती, घर के खाने की नहीं थी इजाजत

जेल में कैदियों को योग सिखा रही थी रिया चक्रवर्ती, घर के खाने की नहीं थी इजाजत

Tejinder Singh
Update: 2020-10-08 14:34 GMT
जेल में कैदियों को योग सिखा रही थी रिया चक्रवर्ती, घर के खाने की नहीं थी इजाजत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भायखला महिला जेल में 28 दिन गुजारने के दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने खुद को संभालने के लिए योग किया और दूसरी महिला कैदियों को योगासन सिखाया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते रिया को घर का खाना देने की इजाजत नहीं मिली इसलिए उसने जेल का ही खाना खाया और सामान्य कैदियों की तरह जेल में रहीं। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि रिया बंगाल की शेरनी हैं और वह अपने खिलाफ अभियान चलाने वालों का मुकाबला करेगी।

मानशिंदे के मुताबिक जेल में रिया ने खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश की। टीवी चैनलों के पत्रकारों ने कई बार पीछा कर उसे परेशान करने की कोशिश की इसलिए वे जेल में अपने मुवक्किल को देखने जेल में गए थे कि वह किस स्थिति में है। मानशिंदे ने कहा कि मैंने देखा कि वह हिम्मत नहीं हारी थी। जेल के अंदर वह अपना खयाल रख रही थी। और दूसरे कैदियों को योग सिखा रही थी। उसने परिस्थिति का सामना किया और वह आरोप लगाने वालों का सामना करने के लिए तैयार है। मानशिंदे ने कहा कि सुशांत के परिवार में रिया के खिलाफ बदले की भावना है इसीलिए लोग रिया को निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं। उनके साथ रहतीं थीं और उनका घर चलातीं थीं। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

Tags:    

Similar News