शादी की पूर्वसंध्या दूल्हा-दुल्हन के घर में हंगामा, दूल्हा पहुंचा जेल

मलकापुर शादी की पूर्वसंध्या दूल्हा-दुल्हन के घर में हंगामा, दूल्हा पहुंचा जेल

Tejinder Singh
Update: 2022-05-04 12:23 GMT
शादी की पूर्वसंध्या दूल्हा-दुल्हन के घर में हंगामा, दूल्हा पहुंचा जेल

डिजिटल डेस्क, मलकापुर। चार माह पहले शादी पक्की होकर सगाई हुई। शादी के साम्रगी की खरीदी हुई। लेकिन इस दूल्हे का दूसरे व्यक्ति के पत्नी के साथ चक्कर चल रहा था। उस विवाहिता के पति ने दुल्हन के परिवार वालों को फोन कर इस बाबत की जानकारी देकर सबुत के तौर पर फोटो भेजे। शादी के एक दिन पहले अचानक यह प्रकार सामने आने से दुल्हन के परिवार वालो में खलबली मची। दुल्हन ने होने वाले पति को फोन कर इस बारे पुछने पर दूल्हा कुछ लोगों को लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तथा हंगामा मचाकर दुल्हन के बाल खिंचकर शादी तोड़कर वहां से चला गया। इस घटना की शिकायत युवती के मां ने मलकापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलकापुर शहर के वृंदावन नगर में रहने वाली एक युवती की शादी  अमोल पारेकर के साथ पक्की हुई थी। अमोल पारेकर यह गुजरात के सूरत यहां रेलवे में लोको पायलट पद पर कार्यरत हैं। २० मार्च २०२२ को बड़े धुमधाम से दोनो की सगाई हुई थी। लेकिन युवक का दुसरे व्यक्ति के पत्नी के साथ चक्कर था। इस संदर्भ में जानकारी युवती के घरवालो को नहीं थी।

इस बीच 1 मई को शादी की तारीख तय हुई थी। उसके अनुसार शादी की तयारी पुरी हुई थी। 1 मई को होनी थी शादी, फोन ने बिगाड़ा खेल। इस बीच 30 अप्रैल को युवती के परिवार वालो को गुजरात से एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहां कि, तुम्हारे होने वाले दामाद का मेरे पत्नी के साथ चक्कर (अफेयर) चल रहा हैं। ऐसा बताते उस व्यक्ती ने उसके पत्नी एवं होनेवाले दामाद अमोल पारेकर के फोटो दुल्हन के मोबाइल पर भेजे। यह देख सभी के होश उड़ गए। उन्होंने इस संदर्भ में जवाब पुछने अमोल पारेकर को फोन किया।

पोलखोलने से दुल्हा अमोल एवं उसके भाईयों ने मलकापुर में दुल्हन के घर आकर हंगामा मचाते धमकाया तथा उक्त महिला के साथ अनैतिक संबंध होने का सभी के सामने कबुल करते शादी तोड़कर वहां से चला गया। इस आशय की शिकायत दुल्हन के मां ने मलकापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने दुल्हा अमोल पारेकर समेत मां, तीनो भाई एवं उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ धारा  420, 323, 506, 34 भा.द.वि समेत 6 लाख 45 हजार ठगी का अपराध दर्ज किया हैं। दुल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं, आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक स्मिता म्हसाये, रायटर मंगेश चरखे कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News