मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हो रहा इलाज, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हो रहा इलाज, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

Tejinder Singh
Update: 2021-03-07 12:38 GMT
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हो रहा इलाज, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का इलाज जारी है। अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते शुक्रवार को चार्टर्ड विमान से उन्हें मुंबई लाया गया है। सांस लेने में परेशानी का समाना कर रही साध्वी को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में दाखिल कराया गया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उच्च रक्त चाप की भी शिकायत है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2019 लोकसभा चुनावों में दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को हराकर संसद पहुंची थी। मालेगांव धमाका मामले में आरोपी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों की वजह से कई बार सुर्खियां बटोर चुकीं हैं।    

Tags:    

Similar News