दानवे के बयान पर सावंत का पलटवार, कहा- घूस देकर वोट लेना भाजपा की संस्कृति

दानवे के बयान पर सावंत का पलटवार, कहा- घूस देकर वोट लेना भाजपा की संस्कृति

Tejinder Singh
Update: 2019-03-03 11:02 GMT
दानवे के बयान पर सावंत का पलटवार, कहा- घूस देकर वोट लेना भाजपा की संस्कृति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घूस देकर वोट खरीदना भारतीय जनता पार्टी की ‘दानव’ संस्कृति है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के उस बयान पर यह तल्ख टिप्पणी की है जिसमें दानवे ने कहा है कि मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं पैसे देता हूं। सावंत ने कहा कि दानवे का बयान मतदाताओं को आर्थिक प्रलोभन देने जैसा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सभा में कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए साम, दाम दंड व भेद का इस्तेमाल करे। इस तरह से देखा जाए तो घूस देकर वोट खरीदना भाजपा की दानव संस्कृति हो गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दानवे के विवादित बोल

सावंत ने कहा कि भाजपा के पास दिखाने के लिए कोई ठोस काम नहीं है जिसके आधार पर व लोगों से वोट मांग सके। इसलिए धर्म के नाम पर देशवासियों की भावना को भड़काने की दिशा में काम कर रहे हैं। रही सही कसर को भारतीय जनता पार्टी चुनाव में धनशक्ति का प्रयोग करके पूरा करना चाहती है। तभी तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पैसों का प्रलोभन दे रहे हैं। गौरतलब है कि जालना के प्रभाग क्रमांक 11 में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में दानवे ने यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आप लोग मेरे साथ खड़े होते हों, इस लिए मैं पैसे देता हूं। लेकिन विरोधियों को कुछ नहीं मिल रहा।’ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।    
 

Similar News