शेलार का आरोप - पूजा चव्हाण मामले में हो रही तथ्यों से छेड़छाड़, राठोड के ऑडियो क्लिप में भी हुई हेराफेरी 

शेलार का आरोप - पूजा चव्हाण मामले में हो रही तथ्यों से छेड़छाड़, राठोड के ऑडियो क्लिप में भी हुई हेराफेरी 

Tejinder Singh
Update: 2021-03-17 14:26 GMT
शेलार का आरोप - पूजा चव्हाण मामले में हो रही तथ्यों से छेड़छाड़, राठोड के ऑडियो क्लिप में भी हुई हेराफेरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने प्रदेश सरकार पर पूजा चव्हाण और मनसुख हिरेन आत्महत्या मामले में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शेलार ने कहा कि पूजा आत्महत्या मामले में महानगर के कालिना स्थित फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजी गई  प्रदेश के तत्कालीन वन मंत्री संजय राठोड की ऑडियो क्लिप में हेराफेरी की जा रही है। शेलार ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है कि उस ऑडियो क्लिप में राठोड की आवाज ही नहीं है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में शेलार ने कहा कि हमारी मांग है कि ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच किसी निष्पक्ष व्यवस्था से होनी चाहिए। 

मनसुख की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़

शेलार ने कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक लदी मिली स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर कई तथ्यों को गायब किए जाने की संभावना है। पुलिस को मनसुख की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पोस्टमार्टम करते हुए वीडियो रिकॉडिंग पूरी तरह से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शेलार ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि किसको बचाने के लिए इतनी हेराफेरी की जा रही है। 
 

Tags:    

Similar News