शर्लिन का दावा- राज कुंद्रा ने कहा था शिल्पा को पसंद आते हैं मेरे वीडियो, बढ़ाया था हौसला

शर्लिन का दावा- राज कुंद्रा ने कहा था शिल्पा को पसंद आते हैं मेरे वीडियो, बढ़ाया था हौसला

Tejinder Singh
Update: 2021-08-08 14:39 GMT
शर्लिन का दावा- राज कुंद्रा ने कहा था शिल्पा को पसंद आते हैं मेरे वीडियो, बढ़ाया था हौसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पोर्न मामले में पूछताछ के दौरान अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई पुलिस से दावा किया है कि राज कुंद्रा ने उसे यह कहकर अश्लील वीडियो बनाने के लिए उत्साहित किया  कि यह बेहद सामान्य बात है और सभी ऐसा करते हैं। शर्लिन के मुताबिक राज कुंद्रा ने उन्हें यह भी बताया कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी उनके वीडियो  और तस्वीरें पसंद आतीं हैं। शर्लिन ने कहा कि राज ने उन्हें कहा कि उन्हें राज ने ही भरोसा दिलाया कि सेमीन्यूड और पोर्न सामान्य बात है और वह जो शूट करती है वह ग्लैमरस होता है। शर्लिन ने कहा कि जब उन्हें राज ने बताया कि शिल्पा उनका वीडियो पसंद करतीं हैं तो उन्हें सही गलत का फर्क समझ में नहीं आया। इसके बाद वे और अश्लील वीडियो बनाने लगीं। शर्लिन के मुताबिक वह कुंद्रा के चलते एडल़्ट इंडस्ट्री का हिस्सा बनीं।

शर्लिन ने बताया कि उन्होंने कांट्रैक्ट के बाद शुरुआत में आर्म्स प्राइम मीडिया के लिए ग्लैमरस कंटेंट बनाया और बाद में पहले बोल्ड फिर सेमी न्यूड और फिर न्यूड कंटेंट बनाने लगीं। शर्लिन से पुलिस ने कुंद्रा की कंपनी से हुए उनके काट्रैक्ट की जानकारी मांगी साथ ही पुलिस यह भी जानना चाहती थी। समझौते की क्या शर्तें थीं। उन्होंने किस तरह के कंटेंट कुंद्रा की कंपनी के लिए बनाया। शूटिंग के दौरान कौन-कौन से लोग मौजूद थे। शर्लिन से बॉलीफेम और बॉटशॉट्स ऐप के बारे में भी पूछा गया। शर्लिन ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज कुंद्रा जैसे प्रतिष्ठित लोगों से प्रभावित होकर कई लड़कियां इसे समान्य समझकर अश्लील कंटेंट बनाने को तैयार हो गईं। अब उन्हें आगे आकर मामले की शिकायत करनी चाहिए। शर्लिन ने पुलिस को बताया कि उनकी कुंद्रा के साथ पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। बाद में दोनों की घर पर भी मुलाकात हुई थी। शर्लिन पहले ही शिकायत कर चुकीं हैं कि कुंद्रा ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी।    

 

Tags:    

Similar News