शिंदे फिर बनाए गए गडचिरोली के पालकमंत्री, कोरोना संकट के चलते वडेट्टीवार को मिली थी जिम्मेदारी

शिंदे फिर बनाए गए गडचिरोली के पालकमंत्री, कोरोना संकट के चलते वडेट्टीवार को मिली थी जिम्मेदारी

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-23 11:24 GMT
शिंदे फिर बनाए गए गडचिरोली के पालकमंत्री, कोरोना संकट के चलते वडेट्टीवार को मिली थी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री विजय वडेट्टीवार को सौंपा गया गडचिरोली के पालक मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया गया है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को फिर से गडचिरोली के पालक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक कोरोना संकट के चलते वडेट्टीवार को 15 अप्रैल को गडचिरोली के पालक मंत्री पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी अस्थायी रूप से दी गई थी। लेकिन अब नए शासनादेश के जरिए वडेट्टीवार से गडचिरोली के पालक मंत्री पद का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया गया है। उनकी जगह पर गडचिरोली के पुराने पालक मंत्री शिंदे की नियुक्ति कायम की गई है। वडेट्टीवार चंद्रपुर के पालक मंत्री पद पर बने रहेंगे। शिंदे गडचिरोली के अलावा ठाणे के भी पालक मंत्री हैं। 
 

Tags:    

Similar News