शौर्य और स्वाभिमान की गूंज के साथ शिवाजी महाराज का हुआ राज्याभिषेक

शौर्य और स्वाभिमान की गूंज के साथ शिवाजी महाराज का हुआ राज्याभिषेक

Tejinder Singh
Update: 2019-06-16 08:28 GMT
शौर्य और स्वाभिमान की गूंज के साथ शिवाजी महाराज का हुआ राज्याभिषेक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शौर्य और स्वाभिमान के भाव का जोरदार प्रदर्शन। शस्त्र कला भी आकर्षक। घर घर में छत्रपति तैयार करने का जज्बा। शनिवार को महल क्षेत्र का माहौल किसी राजा के राज्याभिषेक से कम नहीं था। भगवा तोरण, भगवा ध्वज व दुपट्टा भी भगवा था। ढोल ताशों के आवाज के साथ युवक युवतियां शौर्य का परिचय दे रहे थे। दरअसल महल के शिवाजी महाराज चौक में शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक उत्सव का यह नजारा था। राज्य के 33 किलो से लायी गई मिट्टी व पानी से शिवाजी महाराज का जलाभिषेक किया गया। जय भवानी, जय शिवाजी का उद्घघोष किया जाता रहा।

Tags:    

Similar News