सांगली में भाजपा को झटका : कांग्रेस-राकांपा का महापौर-उपमहापौर, पांच नगरसेवकों ने बदला पाला 

सांगली में भाजपा को झटका : कांग्रेस-राकांपा का महापौर-उपमहापौर, पांच नगरसेवकों ने बदला पाला 

Tejinder Singh
Update: 2021-02-23 15:54 GMT
सांगली में भाजपा को झटका : कांग्रेस-राकांपा का महापौर-उपमहापौर, पांच नगरसेवकों ने बदला पाला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सांगली-मिरज कुपवाड महानगरपालिका में महापौर पद पर जीत दर्ज की है। जबकि कांगेस के उमेश पाटील को उप महापौर चुना गया है। अब तक मनपा में भाजपा का वर्चस्व था। राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी मनपा के नए मेयर चुने गए है। भारतीय जनता पार्टियों के पांच नगरसेवकों की ओर से सूर्यवंशी के पक्ष में किए गए मतदान से उनकी राह आसान हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने अपने गृह नगर में मिली जीत पर खुशी जताई है। 

78 सदस्यों वाले सांगली मनपा चुनाव में राष्ट्रवादी के उम्मीदवार सूर्यवंशी के पक्ष में 39 वोट पड़े जबकि भाजपा के उम्मीदवार धीरज सूर्यवंशी को 36 वोट मिले। इस जीत पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय बजाज ने कहा कि पांच भाजपा नगरसेवकों ने हमारे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। जबकि भाजपा के दो नगरसेवक मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। उन्होंने हमारे उम्मीदवार की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांगली मनपा में भाजपा के 41 राकांपा के 15 और कांग्रेस के 20 सदस्य थे। 

 

Tags:    

Similar News