सोमालिया के 15 समुद्री लुटेरों को 7 साल की सजा

सोमालिया के 15 समुद्री लुटेरों को 7 साल की सजा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-03 10:45 GMT
सोमालिया के 15 समुद्री लुटेरों को 7 साल की सजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कोर्ट ने सोमालिया के 15 समुद्री लुटेरों को एक जहाज का अपहरण कर 22 लोगों को बंधक बनाने के आरोप में दोषी ठहराया है।  सभी को 7 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों की सजा पूरी होने के बाद उन्हें फिर सोमालिया भेज दिया जाए। इन 22 लोगों में थाइलैंड व म्यानमार के लोग भी शामिल हैं।

जस्टिस जेसी जगदाले ने सभी आरोपियों को हत्या का प्रयास व अपहरण के लिए दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई है। जस्टिस ने हर मुजरिम पर 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जस्टिस ने इन आरोपियों को फिरौती के लिए लोगों को अगवा करने के आरोप से बरी कर दिया है। भारतीय नौसेना ने 2011 मामले में कार्रवाई करते हुए लोगों को छुड़ाया था।

फिर मुंबई पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जहाज में कुल 25 लुटेरे थे। इसमे से दस लोगों की मौत जहाज में आग लगने के कारण हो गई थी।  सुनवाई के दौरान सरकारी वकील रंजीत सांगले ने कहा कि आरोपियों का अपराध काफी गंभीर है। इनके पास एके 47 राइफल व राकेट लांचर जैसे खतरनाक हथियार थे।

Similar News