बच्चा गोद लेने वाली महिला कर्मियों को विशेष अवकाश, पुणे मनपा का प्रस्ताव मंजूर

बच्चा गोद लेने वाली महिला कर्मियों को विशेष अवकाश, पुणे मनपा का प्रस्ताव मंजूर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-11 14:22 GMT
बच्चा गोद लेने वाली महिला कर्मियों को विशेष अवकाश, पुणे मनपा का प्रस्ताव मंजूर

डिजिटल डेस्क, पुणे। बच्चे गोद लेने वाली महानगर पालिका की महिला कर्मियों को न्यूनतम तीन महीने से एक साल तक विशेष अवकाश देने का प्रस्ताव पुणे महानगर पालिका की महिला एवं बाल कल्याण समिति ने मंजूर किया है। 

पुणे महानगर पालिका की महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष राणी भोसले ने बताया कि बच्चे गोद लेने वाली महिलाओं को विशेष अवकाश देने का प्रस्ताव राज्य स्तर पर भी विचाराधीन है। राज्य सरकार की इसी नीति के हिस्से के तौर पर पुणे महानगर पालिका ने महिला कर्मियों काे विशेष अवकाश देने का प्रस्ताव मंजूर किया है।

गोद लेने की तारीख से बच्चे की उम्र अगर एक महीने से कम होगी तो एक साल का अवकाश दिया जाएगा। बच्चे की उम्र 6 माह से ज्यादा और सात माह से कम होगी तो महिलाओं को 6 महीने तक अवकाश दिया जाएगा और यदि बच्चे की उम्र 1 से 3 साल के बीच हो तो 3 माह का अवकाश दिया जाएगा। उक्त अवकाश का लाभ लेने के बाद महिलाओं को प्रसूति के लिए दिए जाने वाले विशेष अवकाश का लाभ नहीं दिया जाएगा। 

Similar News