मुंबई की सड़कों पर दौंडेंगी एसटी और बेस्ट की बसें 

मुंबई की सड़कों पर दौंडेंगी एसटी और बेस्ट की बसें 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-07 10:54 GMT
मुंबई की सड़कों पर दौंडेंगी एसटी और बेस्ट की बसें 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने सोमवार से अतिरिक्त 250 बसों को चलाने का फैसला किया है। वहीं मनपा की तरफ से चलाई जाने वाली बेस्ट की बसें भी शुरू हो जाएंगी। लॉकडाउन के बीच मंत्रालय और सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की 8 जून से 15 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसलिए सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को पहुंचने में सुलभ हो। इसके लिए एसटी की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। निजी कार्यालयों के कर्मचारी भी अपना पहचान पत्र दिखाकर एसटी की बसों में सफर कर सकेंगे। एसटी की बसें मुंबई के प्रवेशद्वार यानि पनवेल, पालघर, आसनगांव, विरार, नालासोपारा, वसई, बदलापुर से मुंबई के लिए चलाई जाएंगी। एसटी की 250 बसों में से 142 बसें मंत्रालय और 15 बसें मनपा के मार्ग पर दौड़ेंगी।बाकी लगभग 100 बसें मुंबई महानगर प्रादेशिक विकास क्षेत्र (एमएमआर) में अत्यावश्यक सेवाओं के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के लिए होंगी। एसटी की सभी बसों को सैनिटाइजेशन किया गया है। इसके साथ ही एसटी की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सोशल सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना पड़ेगा। एसटी की ओर से फिलहाल मुंबई में 400 बसें चलाई जाती हैं। इन बसों में अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लगभग 14 से 15 हजार कर्मचारी सफर करते हैं। जिसमें डॉक्टर, नर्स, सरकारी कर्मचारी, मुंबई मनपा कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, पुलिस समेत दूसरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को समावेश है। एसटी प्रशासन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो और बसें शुरू की जाएंगी। 

बेस्ट की बसों की सीट पर एक व्यक्ति को बैठने की अनुमति 

मुंबई मनपा की बेस्ट की बसों में सोमवार से सामान्य नागरिकों को सफर करने की अनुमति होगी। बेस्ट की बसों में दाए और बाए तरफ दो लोगों की बैठने के लिए आसन होता है लेकिन कोरोना प्रकोप के कारण अब दो के बजाय एक व्यक्ति ही बैठ सकेंगे। बेस्ट की बसों में केवल पांच यात्री खड़े रहकर सफर कर सकते हैं। बेस्ट ने लगभग 80 मार्ग चिन्हित किया है जहां पर ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। 

Tags:    

Similar News