आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 15 मार्च को आएंगे पन्ना

पन्ना आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 15 मार्च को आएंगे पन्ना

Ankita Rai
Update: 2022-03-15 06:48 GMT
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष 15 मार्च को आएंगे पन्ना

डिजिटल डेस्क, पन्ना। आम आदमी पार्टी पन्ना जिला उपाध्यक्ष राम बिहारी गोस्वामी द्वारा बताया गया कि आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा पंजाब की जीत के उपलक्ष में विजय उत्सव रैली का आयोजन पन्ना शहर में किया जा रहा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता धनंजय जैन उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति अनुसार जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजलि यादव के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के योगदान से एवं जिले के समस्त विधानसभाओं के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व सक्रिय साथियों के सहयोग से यह संभव हो सका कि हम पन्ना जिले में भी पंजाब की जीत का जश्न मनाएंगे। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च 2022 को पन्ना जिला मुख्यालय पुरानी कचहरी महेंद्र भवन परिसर के पास जयस्तंभ पार्क पर विजय उत्सव रैली का आयोजन मंगलवार सुबह 10 बजे से एवं जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News