6 साल की सौतेली बेटी की आंखों में चुभाती थी सुई, बेरहमी से की हत्या, महिला को उम्र कैद

6 साल की सौतेली बेटी की आंखों में चुभाती थी सुई, बेरहमी से की हत्या, महिला को उम्र कैद

Tejinder Singh
Update: 2019-05-15 13:37 GMT
6 साल की सौतेली बेटी की आंखों में चुभाती थी सुई, बेरहमी से की हत्या, महिला को उम्र कैद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सत्र न्यायालय ने सौतेली बेटी को पीटकर व तरह-तरह की यातनाए देकर हत्या करनेवाली एक महिला को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने न्यायाधीश के सामने दावा किया कि आरोपी महिला मानसिक रुप से कमजोर 6 साल की पायल की न सिर्फ पिटाई करती थी, बल्कि उसकी आंख में सूई भी चुभोती थी। पायल के शरीर में जलाने के कई दाग मिले है। पायल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात पुष्ट हुई है।  
पेशे से ड्राइवर राजेश सावंत ने प्रतिभा से दूसरा विवाह किया था। सावंत की पहली शादी से दो बेटिया था। जिनका नाम पायल व मयूरी था। जिन्हें प्रतिभा पसंद नहीं करती थी। अभियोजन पक्ष ने पायल की बहन मयूरी की गवाही से कोर्ट में साबित किया कि उसकी सौतेली मां किस तरह से पायल की बेरहमी से पीटाई करती थी और उसे बूरी तरह से प्रताड़ित करती थी। यहीं नहीं वह मेरी बहन को खाना भी नहीं देती थी।  उसने न्यायाधीश के सामने कहा कि एक बार उसकी सौतेली मां ने पायल की आंख में सूई भी चुभोई थी। मामले से जुड़े सबूतों व पायल की बहन की ओर से दी गई गवाई पर गौर करते हुए न्यायाधीश ने प्रतिभा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 
 
 

Tags:    

Similar News