सिवनी से डोंगरदेव पिकनिक मनाने आया छात्र पेंच नदी में डूबा 

सिवनी से डोंगरदेव पिकनिक मनाने आया छात्र पेंच नदी में डूबा 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-12 17:24 GMT
सिवनी से डोंगरदेव पिकनिक मनाने आया छात्र पेंच नदी में डूबा 


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम सांख से लगे डोंगरदेव में रविवार को सिवनी से  कोङ्क्षचग क्लास के चालीस विद्यार्थी पिकनिक मनाने आए थे। पेंच नदी में नहाते  वक्त एक छात्र पानी में डूब गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। रविवार देर रात छात्र का कोई सुराग नहीं लगा था। रेस्क्यू टीम अभियान चलाकर देर रात तक छात्र की तलाश करती रही। 
पुलिस ने बताया कि सिवनी में कोचिंग संचालन करने वाले एफसीआई रोड निवासी राकेश यादव ने रविवार को 40 बच्चों को बस से पिकनिक के लिए डोंगरदेव लाया था। डोंगरदेव से लगी पेंच नदी में कुछ बच्चे नहाने के नदी में उतरे थे। इनमें से 17 वर्षीय शुभम पिता अशोक यादव नहाते वक्त नदी के गहरे हिस्से में चला गया। शुभम के पानी में डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक चले अभियान में छात्र का कोई सुराग नहीं लगा था। एएसआई बलवंत बघेल व आरक्षक युवराज रघुवंशी ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
पहले भी डूब चुके तीन युवक-
दो साल पहले डोंगरदेव पेंच नदी में नगर के दो युवकों की डूबने से मौत हुई थी। वहीं अक्टूबर में पिकनिक मनाने आए परासिया का एक युवक नदी में डूब गया था। पेंच नदी के इस घाट की गहराई काफी अधिक है। इसके अलावा यहां बड़े पत्थर है जिसकी वजह से नदी की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। इस वजह से नहाते वक्त लोग गहराई में चले जाते है। एसडीएम मेघा शर्मा ने बताया कि यहां पर चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी लोग गहरे पानी में चले जाते है। यहां पर चौकीदार को नियुक्त किया जाएगा।

Tags:    

Similar News