लॉकडाउन के दौरान पुलिस वाहनों पर फूल बरसे -नियमों का पालन करने की भी शपथ ली

लॉकडाउन के दौरान पुलिस वाहनों पर फूल बरसे -नियमों का पालन करने की भी शपथ ली

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-09 08:35 GMT
लॉकडाउन के दौरान पुलिस वाहनों पर फूल बरसे -नियमों का पालन करने की भी शपथ ली

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कोरोना महामारी से जूझ रहे शहरवासियों को लॉकडाउन के नियमोंं का पालन कराने के लिए पुलिस दिन रात सड़कों पर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियोंं का उत्साहवर्धन करने के लिए हनुमानताल क्षेत्र में लोगों ने बीती रात पुलिस वाहनों पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अपने घरों की छतों पर खड़े होकर पुलिस का इस्तकबाल  करते हुए आभार जताया। कोरोना संकट के बाद पिछले करीब 19 दिनों से सड़कों पर घूमकर लोगों की सुरक्षा दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने और इस दौरान लोगों के साथ धैर्य और संयम से पेश आने पर हनुमानताल क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पुलिस वाहनों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और इस लड़ाई में प्रशासन के साथ उनके नियमों व कायदों का पालन करने की भी शपथ ली। 
ड्यूटी पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया, मास्क भी बाँटे
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में पिछले 19 दिनों से लागू किए गए लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए आईजी भगवत सिंह चौहान व डीआईजी मनोहन वर्मा ने नगर भ्रमण किया और कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान होने वाली परेशानी को लेकर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को सेनिटाइजर व मास्क आदि वितरित किए। सूत्रों के अनुसार अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के उद््देश्य से दोनों अधिकारियों ने शहर के नाकाबंदी प्वाइंट घमापुर चौक, भानतलैया, सिंधी कैंप, अधारताल, महाराजपुर, पाटन बायपास, कटंगी बायपास, अंधमूक बायपास, पिसनहारी की मढिय़ा, मदन महल चौक, छोटीलाइन होते हुए केंट थाना क्षेत्र का भ्रमण कर प्वाइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है,  समय पर भोजन पानी व जरूरत का सामान उन्हें मिल रहा है। चर्चा के दौरान सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व सेनिटाइजर का उपयोग करने कहा गया।
 

Tags:    

Similar News