सिखों के पांचवें तखत, हजूर साहिब से केरल बाढ़ पीड़ितों को 20 लाख रुपए की मदद

सिखों के पांचवें तखत, हजूर साहिब से केरल बाढ़ पीड़ितों को 20 लाख रुपए की मदद

Tejinder Singh
Update: 2018-09-04 14:00 GMT
सिखों के पांचवें तखत, हजूर साहिब से केरल बाढ़ पीड़ितों को 20 लाख रुपए की मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केरल के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए नांदेड़ के गुरुद्वारा बोर्ड तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता निधि में 20 लाख रुपए दिया गया है। मंगलवार को मंत्रालय में गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष तथा भाजपा विधायक सरदार तारासिंह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मदद राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर चहल सिंह, प्रेमज्योतसिंह चहल, अमरीक सिंह वासरीकर, शेरसिंह फौजी, गुरूंदर सिंह बावा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वामी दत्त मंदिर की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद
कोल्हापुर के नृसिंहवाडी स्थित श्री नृसिंह सरस्वती स्वामी दत्त मंदिर की तरफ से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिया गया। वहीं मुंबई के घाटकोपर स्थित हिराचंद जयचंद दोशी हिंदू सभा अस्पताल की तरफ से दोन लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों ने एक लाख रुपए जुटाए थे। जबकि अस्पताल के प्रबंध निदेशक मगनलाल दोशी ने एक लाख रुपए की मदद की है। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अलग-अलग तीन संस्थानों की तरफ से कुल 27 लाख रुपए की मदद मिली है।  

Similar News