उफ ये गर्मी : नागपुर-अकोला में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है टेंप्रेचर

उफ ये गर्मी : नागपुर-अकोला में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है टेंप्रेचर

Tejinder Singh
Update: 2019-05-17 12:23 GMT
उफ ये गर्मी : नागपुर-अकोला में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है टेंप्रेचर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञों ने 19 मई से तापमान में वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है। विदर्भ, मराठवाड़ा और खानदेश अंचल के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी की संभावना है। इस कारण 25 मई तक इन इलाकों में तापमान औसत से अधिक रहेगा। इस दौरान अकोला, नागपुर और वर्धा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Tags:    

Similar News