मणिपुर: सेना पर आतंकी हमला, IED ब्लास्ट और फायरिंग में तीन जवान शहीद, चार घायल

मणिपुर: सेना पर आतंकी हमला, IED ब्लास्ट और फायरिंग में तीन जवान शहीद, चार घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-30 06:44 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि चार घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार को चंदेल जिले में हुई, जोकि मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, बुधवार की शाम करीब 6.45 बजे 15 जवानों का एक समूह चंदेल क्षेत्र के खोंगतल से वापस आ रहा था। तभी घात लगाए उग्रवादी समूहों ने IED ब्लास्ट कर दिया, इसके बाद उन्होंने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर जमकर गोलीबारी की। घटना भारत-म्यांमर सीमा से करीब 3 किलोमीटर दूर घटी। असम राइफल्स की टुकड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास तीन दिनों के अभियान के बाद वापस अपने पोस्ट लौट रही थी।

शहीद जवानों की पहचान हवलदार प्रणय कलिता, राइफलमैन वाई.एम. कोनयक और राइफलमैन रतन सलीम के रूप में हुई है। वहीं मामूली रूप से घायल पांच जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी उग्रवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी उग्रवादी समूह की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

Tags:    

Similar News