CM और आदित्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ठक्कर को 9 नवंबर तक पुलिस हिरासत

CM और आदित्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ठक्कर को 9 नवंबर तक पुलिस हिरासत

Tejinder Singh
Update: 2020-11-03 15:02 GMT
CM और आदित्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ठक्कर को 9 नवंबर तक पुलिस हिरासत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार समित ठक्कर को मंगलवार को मुंबई की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 9 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ठक्कर को नागपुर पुलिस ने 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे नागपुर कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके बाद नागपुर पहुंची मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ठक्कर के खिलाफ मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी और जमानत मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस पहले ही नागपुर कोर्ट परिसर में मौजूद थी।

ठक्कर पर आरोप है कि उसने 1 और 30 जून को उद्धव और आदित्य ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा शिवसेना सांसद संजय राऊत के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप समित पर लगा है। ट्विटर पर ठक्कर के हजार से ज्यादा फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े पदाधिकारी उसे फालो करते हैं। नागपुर पुलिस द्वारा ठक्कर की गिरफ्तारी की कई भाजपा नेताओं ने निंदा की थी।  

 

Tags:    

Similar News