थोरात का दावा- कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने जुटाए 50 लाख हस्ताक्षर

थोरात का दावा- कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने जुटाए 50 लाख हस्ताक्षर

Tejinder Singh
Update: 2020-11-16 15:18 GMT
थोरात का दावा- कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने जुटाए 50 लाख हस्ताक्षर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ पार्टी के हस्ताक्षर अभियान में 50 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी प्रभारी एच के पाटिल को ये हस्ताक्षर सौपें जाएँगे। थोरात ने कहा कि किसान विरोधी कानून को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने देशभर में 2 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का अभियान शुरू किया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 2 अक्टूबर से शुरू अभियान को महाराष्ट्र में बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है। इस अभियान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव स्तर तक बहुत मेहनत की है। थोरात ने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ राज्यभर में आयोजित सभाओं में 50 लाख किसान शामिल हुए। इसके अलावा कोल्हापुर, सांगली, नागपुर व अमरावती सहित राज्य के हर जिले में ट्रॅक्टर रैली निकाली गई है।
 

Tags:    

Similar News