शिर्डी में एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या

शिर्डी में एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-13 08:46 GMT
शिर्डी में एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या

डिजिटल डेस्क,शिर्डी। मामूली विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की कोयते से वार कर हत्या कर दी गई।   घटना शनिवार को शिर्डी के निमगांव क्षेत्र में घटी है । घटना से शिर्डी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है लोग दहशत में आ गए हैं।  

जानकारी के अनुसार शिर्डी समीपस्थ नीमगांव क्षेत्र में मंगेश कातोरे की बस्ती पर ठाकुर परिवार भी रहता  है, पड़ोस में रहने वाले अर्जुन पन्हाले से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। विवाद के चलते ही हत्या होने का प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह अर्जुन  का ठाकुर परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अर्जुन ने ठाकुर पति-पत्नी पर कोयते से वार किया। वहीं स्कूल जाने की तैयारी कर रही  16 वर्ष की  लड़की पर भी अर्जुन ने कोयते का वार कर दिया।  हमले में नामदेव ठाकुर (62), रघु भाई ठाकुर (50), और खुशी ठाकुर (16) की गंभीर वार होने के चलते मौत हो गई।  हमले में  परिवार के राजेंद्र ठाकुर और एक बालिका घायल हुए हैं, उन्हे  शिर्डी के साईं संस्थान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि परिवार की 6 साल की एक बच्ची सुरक्षित है। दरमियान घटना की खबर मिलते ही शिर्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पड़ोस में ही बैठे अपराधी अर्जुन पन्हाले को हिरासत में लिया। घटनास्थल पर  रक्तरंजित वातावरण से लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामूली विवाद की परिणति भयानक हत्याकांड का रूप लेने से चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

Tags:    

Similar News