रोज-रोज के तानों से तंग आकर बेटे ने लेली मां की जान

रोज-रोज के तानों से तंग आकर बेटे ने लेली मां की जान

Tejinder Singh
Update: 2021-07-21 16:41 GMT
रोज-रोज के तानों से तंग आकर बेटे ने लेली मां की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे वसई के कोलीवाड़ा इलाके में एक युवक ने मां के तानों और शराब पीने की लत से परेशान होकर बेल्ट से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। वारदात मंगलवार रात पौने दस बजे के करीब हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक 12वीं कक्षा में पढ़ता है जबकि उसकी एक छोटी बहन भी है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 59 वर्षीय मां उसे और उसकी बहन को अक्सर ताने मारा करती थी। इसके अलावा उसे शराब की लत थी। युवक ने बताया कि उसके पिता की पिछले साल मौत हो गई थी। उसके बाद बचे पैसे उनकी मां शराब में उड़ा रही थी साथ ही उसके और उसकी बहन को लगातार बिना बात के डांटती रहती थी। 

मंगलवार रात भी परिवार में विवाद हुआ तो युवक ने अपनी बहन को घर से बाहर जाने के लिए कहा। लड़की बाहर गई तो युवक ने बेल्ट से अपनी मां का गला घोंट दिया। उसकी बहन वापस लौटी तो उसने मां का शव देखा जिसके पास आरोपी बैठा हुआ था। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद वसई गांव पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सोमवार को ठाणे के मुब्रा इलाके में भी एक वारदात सामने आई थी जहां एक शराबी युवक ने पैसों के लेकर हुए विवाद के बाद अपनी मां के सीने में स्क्रूड्राइवर घोंपकर उसकी जान ले ली। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Tags:    

Similar News