भोजन के साथ घर पहुँचने कराई परिवहन व्यवस्था - मजदूरों के लिए देवदूत बनी पुलिस

भोजन के साथ घर पहुँचने कराई परिवहन व्यवस्था - मजदूरों के लिए देवदूत बनी पुलिस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-01 09:04 GMT
भोजन के साथ घर पहुँचने कराई परिवहन व्यवस्था - मजदूरों के लिए देवदूत बनी पुलिस

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कोरोना के महासंकट से जूझ रहे बाहरी मजदूरों  के लिए पुलिस ने देवदूत का काम किया। गोहलपुर क्षेत्र में फँसे करीब आधा सैकड़ा मजदूर कफ्र्यू में फँसकर परेशान हो रहे थे। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट था और उनके पास भोजन की व्यवस्था भी नहीं थी। ऐसे श्रमिकोंं  को पुलिस ने पहले भोजन कराया और फिर उन्हें बसों में बैठाकर कुंडम, शहपुरा और डिंडौरी जाने के लिए रवाना किया। इन मजदूरोंं को वर्दीधारियों द्वारा 5 दिनों का भोजन भी प्रदान किया गया। कोरोना संकट के चलते लगाए गए कफ्र्यू के कारण आसपास के जिलों से आए मजदूर वापस अपने घर लौटने के लिए यहाँ वहाँ भटक रहे थे लेकिन परिवहन व्यवस्था ने होने के कारण वे यहीं फँस कर रह गए थे। इन मजूदरों के संबंध में जानकारी लगने पर एसपी अमित सिंह के निर्देश पर टीआई आर के गौतम व उनके स्टाफ ने मजदूरों की सूची तैयार की और करीब आधा सैकड़ा मजदूरों को उनके घरों तक पहुँचाने के लिए आरटीओ संतोष पॉल व स्थानीय पार्षद मुरली दुबे की मदद ली गई। इन लोगों के द्वारा पहले मजदूरों को भोजन कराया गया और बस को डिडौंरी तक जाने के लिए ईधन की व्यवस्था के साथ ही 5 दिनों का भोजन के पैकेट बाँटे गए। मजदूरों को विदाई में दिए गए भोजन के पैकेट गोहलपुर थाने के स्टाफ के सहयोग से प्रदान कर थाने के पास से बस को रवाना किया गया। 
 

Tags:    

Similar News