उत्तर प्रदेश से आई बेटी - नाती को लेकर लौटते समय ट्रक ने कुचला , 2 की मौत, दो गंभीर

उत्तर प्रदेश से आई बेटी - नाती को लेकर लौटते समय ट्रक ने कुचला , 2 की मौत, दो गंभीर

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-03 10:29 GMT
उत्तर प्रदेश से आई बेटी - नाती को लेकर लौटते समय ट्रक ने कुचला , 2 की मौत, दो गंभीर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर प्रदेश से अपने बच्चों को लेकर नागपुर आई बेटी को लेकर लौटते समय  ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप  से जख्मी हो गए। मृतकों का नाम जीवन साहू और  श्रेयस प्रजापति है। बताया जाता है कि जीवन साहू का नाती श्रेयस है। श्रेयस की मां और उसके नाना एक दोपहिया पर थे। श्रेयस की बहन दूसरी दोपहिया पर सवार थी। श्रेयस अपनी मां और छोटी बहन के साथ उत्तर प्रदेश से सोमवार को बस से मारुति शोरुम चौक के पास उतरे। यह बस से उतरने के बाद जीवन की दोपहिया पर उनकी बेटी और नाती श्रेयस बैठकर घर की ओर यशोधरानगर जाने लगे। इस बीच उनकी दोपहिया को ट्रक ने टक्कर मार दी। श्रेयस दूर फेंका गया।

हादसे में जीवन ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गंभीर रुप से जख्मी श्रेयस की भी मौत हो गई। हादसे में जीवन की बेटी व अन्य लोग घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर यशोधरा नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस  के पहुंचने से पहले लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद वाहन चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। यशोधरानगर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसा यशोधरानगर क्षेत्र में सोमवार को हुआ। यशोधरानगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
हादसे के बाद लगातार रोए जा रही है जीवन की बेटी
जीवन की बेटी बार- बार हादसे को याद कर रोए जा रही थी। उसका विलाप सुनकर लोग सांत्वना देने की बातें कर रहे थे। वह बार- बार यही कह रही थी कि अगर उसे यह पता होता कि उसे अपने पिता और बच्चे को हमेशा के लिए खो देना पडेगा तो वह नागपुर आती ही नहीं, पर होनी को कौन टाल सकता है। सभी लोग यह कहकर जीवन की बेटी को दिलासा देने की कोशिश में लगे हुए थे।  

Tags:    

Similar News