चक्रवात प्रभावित सावरकर के गांव की मदद को आगे आया ट्रस्ट, तूफान से उड़ गई घरों की छतें 

चक्रवात प्रभावित सावरकर के गांव की मदद को आगे आया ट्रस्ट, तूफान से उड़ गई घरों की छतें 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-09 15:16 GMT
चक्रवात प्रभावित सावरकर के गांव की मदद को आगे आया ट्रस्ट, तूफान से उड़ गई घरों की छतें 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के पश्चिमी समुद्री किनारों पर आए चक्रवात ‘निसर्ग’ से  राज्य के कोंकण इलाके के गावों में काफी नुकसान हुआ है। ठाणे जिले के आदिवासी बाहुल्य मुरबाड में लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए हैं। सावरकर प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रणजीत सावकर के गांव भेरीवाडी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अब बीमा पाठशाला ट्रस्ट चक्रवात प्रभावित इन गावों की मदद कर रही है। बीमा पाठशाला के ट्रस्टी प्रशांत कारुलकर ने घरों की मरम्मत के लिए सीमेंट की चादरे भेजी हैं। ऐन मानसून के मौके पर घर से छत गायब होने से परेशान ग्रामीणें को इससे राहत मिली है। 
           
 

Tags:    

Similar News