स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के 125 साल पूरे होने पर व्याख्यान माला

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के 125 साल पूरे होने पर व्याख्यान माला

Tejinder Singh
Update: 2018-09-07 14:38 GMT
स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के 125 साल पूरे होने पर व्याख्यान माला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध शिकागो भाषण के 125 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास मुंबई के विलेपार्ले में 11 सितंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक भाषण के वैश्विक प्रभाव पर एक व्याख्यान माला होगी साथ ही पद्मश्री शेखर सेन कृत स्वामी विवेकानंद एकल मंचन की प्रस्तुति भी होगी।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास के संरक्षक प्रेम शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म परंपरा को पश्चिमी विश्व में प्रस्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद अद्वितीय व्यक्तित्व रहे हैं। भारतीय स्वाभिमान और चेतना के उनके पुनर्जागरण में ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का बीजारोपण भी है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास करेगा कायक्रम का आयोजन
कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा विधायक पराग अलवनी ने बताया कि 11 सितंबर शाम साढ़े चार बजे से विलेपार्ले पूर्व के दीनानाथ मंगेशकर सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताव शुक्ला, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, उत्तर प्रदेश के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के  अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम हिस्सा लेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बताया कि दिव्य सेवा मिशन न्यास आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है। यह पिछले 21 सालों से हरिद्वार के चण्डीघाट में कुष्ठ रोगियो के लिए अस्पताल चला रहा है जहां रोजाना 150 लोगों को निशुल्क चिकित्सा व दवा उपलब्ध कराई जाती है।  
 

Similar News