डेढ़ करोड़ रुपए वाले दो मुंहा सांप के साथ दो गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे आरोपी 

डेढ़ करोड़ रुपए वाले दो मुंहा सांप के साथ दो गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे आरोपी 

Tejinder Singh
Update: 2019-04-03 16:02 GMT
डेढ़ करोड़ रुपए वाले दो मुंहा सांप के साथ दो गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे आरोपी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पालघर पुलिस ने अवैध रुप से अवैध रूप से दो मुंहा (सैंड बोआ) सांप रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद दो सांपों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया एक आरोपी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। बता दें कि दुर्लभ दोमुंहे सांप के सहारा कुछ लोग जादू टोना करते हैं इसके अलावा औषधियां बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील धानवा और पवन भोया है। पालघर जिले के चहाडे गांव के रहने वाले धानवा ने दो दोमुंहे सांप पाले हुए थे। स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो छापा मारकर सांप बरामद किए गए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मनोर पुलिस स्टेशन में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम कानून की धारा 39(3) और 51 (बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद एक सांप की लंबाई 53 इंच और वजन 4 किलो जबकि दूसरे सांप की लंबाई 41 इंच और वजन एक किलो है। बड़े सांप की कीमत 1 करोड़ 20 लाख जबकि छोटे सांप की कीमत 30 लाख रुपए है।

पुलिस के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यह सांप करोड़ों रूपए में बिकते हैं इसीलिए आरोपी इन सांपों को पालकर उन्हें बेंचने की फिराक में थे। बेहद दुर्लभ प्रजातियों में शामिल दोमुंहा सांप संरक्षित वन्य जीवों में शामिल है और उसे पालने, खरीद-फरोख्त पर पाबंदी है। इस सांप के मुंह और पूछ का हिस्सा एक समान दिखता है इसीलिए इसे दोमुंहा सांप कहा जाता है। अंधविश्वास में फंसे लोग इस सांप के सहारे कालाजादू करने का दावा करते हैं। 

Tags:    

Similar News