मलेशिया में अगवा डोंबिवली के दो व्यापारी भाई सुरक्षित छुड़ाए गए

मलेशिया में अगवा डोंबिवली के दो व्यापारी भाई सुरक्षित छुड़ाए गए

Tejinder Singh
Update: 2018-08-08 14:17 GMT
मलेशिया में अगवा डोंबिवली के दो व्यापारी भाई सुरक्षित छुड़ाए गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलेशिया में अगवा किए गए डोंबिवली के दो व्यापारी भाइयों को सुरक्षित रिहा करा लिया गया है। मलेशिया पुलिस ने फोन कर ठाणे पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा दोनों भाइयों ने अपने परिवार से भी फोन पर बात की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि हाई कमिश्नर मृदुल कुमार और उनकी टीम के प्रयासों के के बात मलेशियाई पुलिस अगवा किए गए दोनों लोगों को बचाने में सफल रही। 

ठाणे के डोंबिवली में रहने वाले रोहन वैद्य (36) और कौस्तुभ वैद्य (31) मछली का व्यापार करते हैं। उनकी रॉक फ्रोजन फूड नाम की कंपनी है। व्यापार के सिलसिले में दोनों अक्सर विदेश जाते हैं। लेकिन तीन अगस्त को वैद्य परिवार के होश उड़ गए जब मलेशिया से फोन कर दोनों भाइयों को खुद के अगवा होने जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे हैं।

अगले दिन परिवार ने डोंबिवली के रामनगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा इस मामले में मलेशिया पुलिस और भारतीय दूतावास से संपर्क में थी। मलेशिया पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार रात दोनों भाइयों के सुरक्षित रिहा होने की जानकारी दी। डीसीपी दीपक देवराज ने दोनों भाइयों की रिहाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों भाई बुधवार रात में भारत पहुंचेंगे। जिसके बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा जिसके बाद अपहरण की पूरी वारदात का खुलासा होगा।  

Similar News