मलगी मोड़ पर खड़े वाहन से दुपहिया टकराई दो छात्रों का दर्दनाक अंत

चिखली मलगी मोड़ पर खड़े वाहन से दुपहिया टकराई दो छात्रों का दर्दनाक अंत

Tejinder Singh
Update: 2022-06-23 13:20 GMT
मलगी मोड़ पर खड़े वाहन से दुपहिया टकराई दो छात्रों का दर्दनाक अंत

डिजिटल डेस्क, चिखली। ग्राम मलगी मोड़ पर २१ जून की रात दस बजे के दौरान खड़े एक वाहन से दुपहिया टकराने से दुपहिया पर सवार दो किशोर छात्रों की मृत्यु हुई। बता दें कि, मृतक दोनो विद्यार्थी इस वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए थे। उनकी मृत्यु से ग्राम मलगी में शोक व्यक्त किया जा रहा है।चिखली तहसील अंतर्गत ग्राम मलगी निवासी श्यामसुंदर साप्ते (१६) व पवन विष्णु भालेकर (१६) ऐसे मृतक के नाम है। मृतक भाई को लाने के लिए दोनों दुपहिया पर ग्राम बेराला जा रहे थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही चिखली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए चिखली के उप जिला अस्पताल में भेजे गए। पश्चात दोनों के शव उनके परिजनों को अंत्यविधि के लिए सौंप दिए गए। इस घटना से मलगी गांव में शोक की लहर फैल गई है। मामले की जांच चिखली पुलिस कर रही है।
 

Tags:    

Similar News