तटकरे ने कहा- केंद्रीय मंत्री गंगवार को इस्तीफा लेना चाहिए

तटकरे ने कहा- केंद्रीय मंत्री गंगवार को इस्तीफा लेना चाहिए

Tejinder Singh
Update: 2018-04-22 12:39 GMT
तटकरे ने कहा- केंद्रीय मंत्री गंगवार को इस्तीफा लेना चाहिए

 डिजिटल डेस्क,मुंबई। दुष्कर्म की घटनाओं पर केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार के विवादित बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने आक्रामक रूख अपना लिया है। रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्रीय मंत्री गंगवार का तत्काल इस्तीफा लिया जाना चाहिए। तटकरे ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं पर गंगवार का बयान देश का सिर झुकाने वाला है। हम ऐसे निंदनीय और घृणास्पद बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री का तीव्र निंदा करते हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा कि इतने बड़े देश में एक-दो ऐसे घटनाएं हो जाएं तो केवल उसको बात का बतंगड़ बनाना उचित नहीं है। गंगवार ने कहा कि  ऐसी घटनाएं दुर्भाग्य पूर्ण हैं। कभी-कभी ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है। पर केंद्र सरकार सभी जगह सक्रिय और तत्पर है। संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा रही है। यह सभी को नजर भी आ रहा है। 

Similar News