यूपीएस मदान बने राज्य के नए मुख्य सचिव, 6 महीने तक संभालेंगे जिम्मेदारी 

यूपीएस मदान बने राज्य के नए मुख्य सचिव, 6 महीने तक संभालेंगे जिम्मेदारी 

Tejinder Singh
Update: 2019-03-26 15:29 GMT
यूपीएस मदान बने राज्य के नए मुख्य सचिव, 6 महीने तक संभालेंगे जिम्मेदारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ आईएसएस अधिकारी यूपीए मदान राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। राज्य के मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन के लोकपाल सदस्य के तौर पर नियुक्त किए जाने से यह पद रिक्त हुआ था। वर्ष 1983 बैच के आईएएस मदान फिलहाल वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मदान एमएमआरडीए, महाराष्ट्र विमानतल विकास प्राधिकरण जैसे विभिन्न विभागों में कार्य कर चुके हैं। वे छह माह तक ही मुख्य सचिव रह पाएंगे क्योंकि मदान इसी साल सितंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 

जैन की दिल्ली में लोकपाल के सदस्य के रूप में नियुक्ति होने के बाद रिक्त हुए मुख्य सचिव के पद के लिए वरिष्ठ आईएसएस अधिकारियों में स्पर्धा चल रही थी। वरिष्ठता के हिसाब से सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव मेधा गाडगिल, वित्त विभाग के सचिव यूपीएस मदान, केंद्र में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव संजीवनी कुट्टी, केंद्रीय राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अजोय मेहता, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मुख्य सचिव पद के योग्य थे। हालांकि कांग्रेस विधायक अनंत गाडगिल की धर्म पत्नी मेधा गाडगिल ने खुद मुख्यं सचिव का पद की दौड़ से बाहर हो गई थी जबकि संजीवनी कुट्टी और अजय भूषण पांडे केंद्र में नियुक्ति के चलते यहां आने के इच्छुक नहीं थे। ऐसे में  मदान और मेहता ही मुख्य सचिव पद की रेस में शामिल थे।

आखिरकार मंगलवार को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मदान को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया। डीके जैन बीते 31 जनवरी को रिटायर हो गए थे। इसके बाद उन्हें 6 माह का सेवाविस्तार दिया गया था। केंद्र सरकार ने पिनाकी घोष को लोकपाल नियुक्त किया है और सदस्य के रूप में डीके जैन का चयन किया गया है।

Similar News