रंग लाई मुंबई के प्रवीण की मेहनत, 11 भारतीय भाषाओं में तैयार हुई वैक्सीनेशन की वेबसाइट

रंग लाई मुंबई के प्रवीण की मेहनत, 11 भारतीय भाषाओं में तैयार हुई वैक्सीनेशन की वेबसाइट

Tejinder Singh
Update: 2021-06-16 11:17 GMT
रंग लाई मुंबई के प्रवीण की मेहनत, 11 भारतीय भाषाओं में तैयार हुई वैक्सीनेशन की वेबसाइट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संविधान के मुताबिक हिंदी केंद्र सरकार की राजभाषा है पर केंद्रीय संस्थानों में बैठे अंग्रेजी बोलने वाले अफसर हिंदी को सम्मान देने को जल्द तैयार नहीं होते। लंबे समय से राजभाषा हिंदी के लिए संघर्ष कर रहे मुंबई के हिंदीसेवी प्रवीण जैन से चार महीनों के अथक प्रयास के बाद आखिरकार टीकाकरण वाली वेबसाइट हिंदी, मराठा सहित 11 भारतीय भाषाओं में तैयार हो सकी है। जैन कहते हैं कि कोरोना काल में भी भारत सरकार का स्वास्थ्य सारा कामकाज अंग्रेजी में ही कर रहा है और इस वैश्विक महामारी से बचने के सभी उपाय, दिशा-निर्देश, मोबाइल एप, वेबसाइट आदि केवल अंग्रेजी में तैयार की गई है। पेश से कंपनी सचिव जैन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों को लगातार पत्र लिखे और आरटीआई आवेदन लगाए। इसके बाद  राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण की वेबसाइट कोविन www.cowin.gov.in को हिंदी सहित 11 भारतीय भाषाओं में तैयार किया गया है। इसके लिए जैन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर राजभाषा विभाग का दरवाजा खटखटाया। शिकायतें अनदेखी की जाती रही हैं, पर वे रुके नहीं। 10 शिकायतों और 4 महीने की मेहनत के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 21 मई 2021 को घोषणा कि की शीघ्र ही कोविन वेबसाइट कई भारतीय भाषाओं में शुरू की जाएगी। अब 4 जून 2021 से कोविन वेबसाइट 11 भारतीय भाषाओं में शुरू कर दी गई है। मुख पृष्ठ पर दाहिने कोने पर इंगलिश लिखा हुआ है, उस पर टेप करने पर 11 भारतीय भाषाओं के नाम दिखाई देने लगते हैं जहां आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।


 

 
 

Tags:    

Similar News