ब्याज नहीं सिर्फ मूलधन चुकाने को तैयार हैं विजय माल्या, लंदन से ट्वीट कर रखा प्रस्ताव 

ब्याज नहीं सिर्फ मूलधन चुकाने को तैयार हैं विजय माल्या, लंदन से ट्वीट कर रखा प्रस्ताव 

Tejinder Singh
Update: 2018-12-05 15:46 GMT
ब्याज नहीं सिर्फ मूलधन चुकाने को तैयार हैं विजय माल्या, लंदन से ट्वीट कर रखा प्रस्ताव 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने अपना 100 फीसदी कर्ज चुकाने का प्रस्ताव बैंकों और सरकार को दिया है। लंदन में बैठे माल्या ने ट्वीट के जरिए यह पेशकश की है। हालांकि माल्या कर्ज का ब्याज नहीं बल्कि सिर्फ मूल रकम चुकाना चाहता है। अगले कुछ दिनों में ही माल्या के प्रत्यार्पण के मामले में लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट का फैसला आने वाला है। 

माल्या पर भारतीय बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपए बकाया हैं। इस मामले में उसके खिलाफ भारत सरकार द्वारा की गई प्रत्यार्पण की अर्जी पर 10 दिसंबर को फैसला आ सकता है। हालांकि माल्या ने ट्वीट के जरिए ही सफाई दी है कि प्रत्यार्पण का मामला अलग है, इसमें कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। लेकिन आम लोगों के पैसों का भुगतान अहम मुद्दा है। मैं 100 फीसदी चुकाने को तैयार हूं। एक और ट्वीट में माल्या ने कहा कि नेता और मीडिया मेरे कर्ज न चुका पाने और सरकारी बैंकों से कर्ज लेकर भागने की बात जोरशोर से प्रचारित करते हैं यह गलत है। मेरे साथ सही बर्ताव नहीं होता।

साल 2016 में जब कर्नाटक हाईकोर्ट में मैनें सेटलमेंट का प्रस्ताव रखा था तो इसका प्रचार क्यों नहीं किया गया। माल्या के मुताबिक हवाई ईंधन मंहगा होने के चलते किंगफिशर एयरलाइंस की हालत बिगड़ी। उस समय कच्चे तेल का दाम सबसे ज्यादा 140 डॉलर प्रति बैरल था। इसी दौरान घाटा हुआ और बैंकों से ली गई रकम खर्च हो गई। माल्या ने लिखा है कि मैंने पूरा मूलधन चुकाने का प्रस्ताव दिया था। उसने लिखा है कि किंगफिशर तीन दशक तक भारत का सबसे बड़ा अल्कोहॉलिक ब्रेवरेज ग्रुप था। इस दौरान सरकारी खजाने में हजारों करोड़ रुपए का योगदान दिया। किंगफिशर एयरलाइंस खोने के बावजूद मैं बैंकों के नुकसान की भरपाई देने के लिए तैयार हूं। 

 

Similar News