महाराष्ट्र में वॉलमार्ट इंडिया खोलेगी 15 होलसेल स्टोर

महाराष्ट्र में वॉलमार्ट इंडिया खोलेगी 15 होलसेल स्टोर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-13 16:23 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई| वॉलमार्ट इंडिया महाराष्ट्र में 15 होलसेल स्टोर खोलेगी।

बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग और वॉलमार्ट इंडिया के बीच इस संबंध में करार हुआ। वॉलमार्ट इंडिया स्टोर शुरू करने के लिए 900 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे 30 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील पोरवाल,विकास आयुक्त डॉ. हर्षदीप कांबले और वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष क्रिश अय्यर की मौजूदगी में यह करार किया गया।  

Similar News