जलसंसाधन मंत्री पाटील की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - होगी एंजियोग्राफी

जलसंसाधन मंत्री पाटील की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - होगी एंजियोग्राफी

Tejinder Singh
Update: 2021-07-28 16:56 GMT
जलसंसाधन मंत्री पाटील की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - होगी एंजियोग्राफी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्यमंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जांच की गई। उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि पाटील की तबीयत ठीक है। गुरूवार सुबह डॉक्टर उनकी एंजियोग्राफी करेंगे। टोपे ने बताया कि कैबिनेट की बैठक शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद पाटील को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानी महसूस हुई। उन्हें तुरंत ब्रीचकैंडी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जांच के लिए ले जाया गया। उनकी ईसीजी और दिल की स्थिति जानने के लिए टूडी ईको टेस्ट किया गया। वे अगले 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। ईसीजी में थोड़ा बदलाव नजर आया है इसलिए अगली जांच का फैसला किया गया है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। अगर हार्ट में ब्लाकेज होगा तो डॉक्टर एंजियोप्लास्टी कर सकते हैं। जयंत पाटील ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरी तबीयत ठीक है और चिंता करने की जरूरत नहीं है। जांच के लिए अस्पताल गया था। डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। अफवाहों पर विश्वास न करें। 
 

Tags:    

Similar News