रायपुर में मौसम बिगड़ा, नागपुर में विमानों की लैंडिंग, दिल्ली से भरी थी उड़ान

रायपुर में मौसम बिगड़ा, नागपुर में विमानों की लैंडिंग, दिल्ली से भरी थी उड़ान

Tejinder Singh
Update: 2019-11-22 16:37 GMT
रायपुर में मौसम बिगड़ा, नागपुर में विमानों की लैंडिंग, दिल्ली से भरी थी उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खराब मौसम के चलते रायपुर जा रहे दो विमानों को शुक्रवार को डाइवर्ट कर दिया गया था। दोनों विमानों ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। रायपुर का मौसम सही होने के बाद विमानों ने एक बार फिर उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान क्रमांक 477 ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से सुबह 5.37 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानन्द विमानतल के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण विमान नागपुर डाइवर्ट कर दिया गया। सुबह करीब 7.40 बजे विमान नागपुर पहुंचा और करीब एक घंटे बाद मौसम सही होने पर रायपुर के लिए उड़ान भरी। 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से इंडिगो के विमान क्रमांक 2757 ने अपने तय समय से करीब एक घंटा देरी से सुबह 7.20 उड़ान भरी थी। रायपुर का मौसम खराब होने के कारण उसे नागपुर डाइवर्ट कर दिया गया था। विमान सुबह करीब 8.45 बजे नागपुर विमानतल पर लैंड करवाया गया था और करीब 1 घंटे बाद सुबह 9.45 बजे विमान ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।

Tags:    

Similar News