बैंक मैनेजर की हत्या की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

बैंक मैनेजर की हत्या की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-11 05:12 GMT
बैंक मैनेजर की हत्या की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड


डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। 2 दिन पहले हुई बैंक मैनेजर जितेंद्र होलकर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। जितेंद्र की हत्या पत्नी ने ही कराई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में जितेंद्र की पत्नी भाग्यश्री का कहना है कि रोज-रोज के झगड़ों से वह तंग आ चुकी थी। तंग आकर उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस के अनुसार यह मामला अवैध संबंधों का है। पुलिस ने 24 घंटों के भीतर हत्या का मामला उजागर कर भाग्यश्री, हत्या में उसकी मदद करने वाले शिवसेना कार्यकर्ता किरण गणोरे, शेख तौसीफ और शेख हुसैन को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आते ही शिवसेना जिलाध्यक्ष अंबादास दानवे ने गणोरे को पार्टी से निलंबित कर दिया।

प्रभारी पुलिस आयुक्त राहुल श्रीरामे के मुताबिक भाग्यश्री के चरित्र पर जितेंद्र शक किया करता था। इसके चलते दोनों में हमेशा विवाद होता था। भाग्यश्री ने पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली और हत्या की सुपारी दे डाली। क्राइम ब्रांच सहित सातारा पुलिस थाना के 8 दस्ते प्रकरण की जांच कर रहे थे। एक दस्ता जांच के लिए जितेंद्र के गांव शेवगांव भी गया था। मामले में पुलिस ने पहले शिवसेना कार्यकर्ता गणोरे को हिरासत में लिया और फिर तौसीफ और हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया। 

बाइक से हुआ खुलासा
स्थानीय लोगों ने बताया था कि छत्रपति नगर में तौसीफ स्पोर्ट बाइक पर दिनभर घूम रहा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे CCTV कैमरे में भी  बाइक दिखाई दी थी। क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने जांच में यह भी पाया कि भाग्यश्री, गणोरे, तौसीफ और हुसैन लगातार फोन पर एक दूसरे के संपर्क में थे। 

Similar News