छेड़खानी से परेशान महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, आरोपी सहित दो गिरफ्तार   

छेड़खानी से परेशान महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, आरोपी सहित दो गिरफ्तार   

Tejinder Singh
Update: 2018-12-27 16:38 GMT
छेड़खानी से परेशान महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, आरोपी सहित दो गिरफ्तार   

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छेड़खानी से तंग आकर एक महिला ने युवक का गुप्तांग ही काट दिया। घटना महानगर से सटे डोंबीवली इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों के अनुसार एक होम लोन से जुड़ी कंपनी में कार्यरत 27 वर्षीय युवक तुषार पुजारे 42 वर्षीय महिला से यौन संबंध बनाना चाहता था। यही नहीं पुजारे ने महिला के पति को उससे तलाक लेने तक के लिए कहा था।  इससे त्रस्त होकर महिला ने पुजारे को एक स्थान पर बुलाया। जहां उसने अपने दोस्तों की मदद से पुजारे के हाथ पाव बांध दिए और फिर चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया। 

इस घटना के बाद पुजारे को डोंबीवली के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके दो साथी तेजस व प्रतीक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जबकि  कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Similar News