तालाब में डूबने से महिला की मौत, भाई की बेदम पिटाई

तालाब में डूबने से महिला की मौत, भाई की बेदम पिटाई

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-02 08:20 GMT
तालाब में डूबने से महिला की मौत, भाई की बेदम पिटाई

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। मोहर्ली तालाब में कपड़े धोने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राखी विनोद शेन्डे(37) प्रतिदिन की तरह स्नान आदि कर कपड़े धोने पास ही के तालाब में गई। उसे तालाब में साफ- सुथरे पानी में कपड़े धोने की आदत थी। वह प्रतिदिन की तरह कपड़े धो रही थी, तभी उसे फिट आया इस दौरान आसपास कोई नहीं था। थोड़ी दूरी में कुछ लड़कियां भी कपड़े धो रही थी। उन्होंने लकड़ी का सहारा देने की कोशिश की पर वह हिली नही। जैसे ही गांव में पता चला लोग जमा होने लगे। लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाल कर मोहर्ली के डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन वहां जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर भी कुछ लोगों के कहने पर उसे पर चंद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए वहां पर भी डाक्टरों ने मृत घोषित किया। राखी को 1 पुत्र और 1 पुत्री है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घरेलू विवाद में भाई पर जानलेवा हमला
समीपस्छ चिमूर तहसील के नेरी में तीन भाइयों के बीच हुए घरेलू विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपने भाई के आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर मोटरसाइकिल के शॉकअप से बुरी तरह पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गंभीर घायल सोनू शेख को उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरी के पेठ वार्ड निवासी मुस्तफा शेख के तीन पुत्र वसीम शेख, अक्रम शेख, सोनू शेख है। पेठ वार्ड के जिला परिषद मैदान पर इन तीनों भाइयों में घरेलू मामले को लेकर  विवाद हुआ। जिसके चलते वसीम शेख व अक्रम शेख ने अपने सगे भाई सोनू शेख के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर मोटरसाइकिल के शॉकअप से बुरी तरह पिटाई की।

घटना की सूचना मिलते ही चिमूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक वसीम शेख व अकरम शेख मौके से फरार हो गए। मामले में चिमूर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच चिमूर पुलिस थाने के थानेदार प्रमोद मड़ामे के मार्गदर्शन में तामशेटवार, तिरनकर, अंसारी कर रहे हैं।  

Tags:    

Similar News