योग दुनिया को भारत का अमूल्य उपहार है : कोविंद

योग दुनिया को भारत का अमूल्य उपहार है : कोविंद

Tejinder Singh
Update: 2018-12-28 13:30 GMT
योग दुनिया को भारत का अमूल्य उपहार है : कोविंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। योग भारत की तरफ से विश्व कि दिया गया अमूल्य उपहार है। योग से मनुष्य, समाज, देश और विश्व को जोड़ने का कार्य किया जा सकता है। यह बात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही। राष्ट्रपति शुक्रवार को बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स (बीकेसी) में योग प्रशिक्षण संस्थान के शताब्दी महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि योग के प्रचार-प्रसार में अनेक महान लोगों ने अपना योगदान दिया है। आज इस संस्था के 100 साल पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। आज योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया है।

Similar News