शहडोल: 1 करोड़ 68 लाख से भवन आधुनिकीकरण को बताया गैरजरूरी

  • शहर की जनता खराब सडक़, नालियों की सफाई नहीं होने, खंभे नहीं लगने जैसे छोटी-छोटी जरूरतों को लेकर परेशान हैं
  • अतिरिक्त कक्ष व आधुनिकीकरण की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Safal Upadhyay
Update: 2024-03-22 13:12 GMT

डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगर पालिका शहडोल कार्यालय भवन आधुनिकीकरण पर मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण अंतर्गत एक करोड़ 68 लाख रूपए का नगर पालिका के दो पूर्व अध्यक्षों ने गैरजरूरी बताया। इनका कहना है कि नगर पलिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल को सबसे पहले शहर की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

क्या कहते हैं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष

मेरे कार्यकाल में कार्यालय में उपर ही इतने कमरे बने हैं कि उनका सही उपयोग नहीं हो रहा है। इन कमरों का सही उपयोग किया जाएगा तो अतिरिक्त कक्ष व आधुनिकीकरण की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

उर्मिला कटारे

पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल

शहर की जनता खराब सडक़, नालियों की सफाई नहीं होने, खंभे नहीं लगने जैसे छोटी-छोटी जरूरतों को लेकर परेशान हैं और नगर पालिका है कि एक करोड़ 68 लाख रूपए से भवन का आधुनिकीकरण करवा रही है।

प्रकाश जगवानी

पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल

Tags:    

Similar News