U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, प्रियम गर्ग को कमान

U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, प्रियम गर्ग को कमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-02 04:37 GMT
U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, प्रियम गर्ग को कमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। U-19 टीम इंडिया की कप्तानी प्रियम गर्ग को सौंपी गई है। टीम का उपकप्तान ध्रुव चंद जुरेल को बनाया गया है। U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 9 फरवरी को होगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस 13वें संस्करण में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगे। भारत ने पिछले साल पृथ्वी शॉ की कप्तानी में यह खिताब जीता था। इस बार प्रियम की कप्तानी में भारत की कोशिश अपने खिताब को बचाए रखने की होगी। भारत को जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

मौजूदा विजेता भारत को अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को खेलना है। इसके बाद 21 और 24 जनवरी को भारत का सामना जापान और न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने अभी तक चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है और वह इस वर्ल्ड कप में सबसे सफल टीम भी है।

U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम -

प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव ज्यूरल (उप-कप्तान / विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, दिव्यांष सक्सेना, शशवत रावत, दिव्यांग जोशी, शुभांग पावे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र, कुमार कुशाग्र मिश्रा, विद्याधर पाटिल

 

Tags:    

Similar News