क्रिकेट: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं, टीम में हो सकती है वापसी

क्रिकेट: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं, टीम में हो सकती है वापसी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-17 06:53 GMT
क्रिकेट: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं, टीम में हो सकती है वापसी
हाईलाइट
  • अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हो सकती है टीम में वापसी
  • छह महिने से नहीं खेले
  • इसलिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी को नहीं मिली जगह
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की समय अवधि के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा की थी। इस लिस्ट में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद से धोनी का कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसने सवाल खड़े किए कि, क्या धोनी का करियर यहीं खत्म हो गया है। लेकिन अब यह पता चला है कि धोनी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।

धोनी की टीम में हो सकती है वापसी
BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का देश के लिए खेलने से कोई कोई लेना देना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि धोनी अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, बात को सीधे तरीके से लीजिए। कॉन्ट्रैक्ट मिलना इस बात की गांरटी नहीं देता है कि, आप देश के लिए खेल सकते हैं या नहीं।

6 महीने से नहीं खेले, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी का नाम नहीं
अधिकारी ने कहा, नियमित खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिए जाते हैं और ईमानदारी से कहूं तो धोनी वनडे विश्व कप-2019 के बाद से लगभग 6 महिने से नहीं खेले हैं। इसलिए उनका नाम कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा, अगर कोई इसे रास्ते बंद होने और चयनकर्ताओं से संकेत मिलने की तरह देखता है, तो ऐसा नहीं है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं
अधिकारी ने कहा, अगर धोनी चाहें तो अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल टीम में वापस आ सकते हैं और इसमें टी-20 विश्व कप भी शामिल है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, पहले भी ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो बिना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के खेले हैं और आप भविष्य में भी ऐसा देखेंगे। चीजों को लेकर कयास लगाने से कुछ नहीं होता।

धोनी को लेकर IPL तक का इंतजार कीजिए
धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आती रहती हैं। इस पर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि, धोनी को लेकर IPL तक का इंतजार कीजिए। शास्त्री ने धोनी की टीम में वापसी को लेकर कहा कि, यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और IPL में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। IPL बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे।

उन्होंने कहा था, मैं कह सकता हूं कि IPL के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी। साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि, धोनी के बारे में कयास लगाने के बजाए IPL तक का इंतजार करें। धोनी के प्रशंसकों को इस बात से जरूर राहत मिलेगी जब उन्हें पता चलेगा कि, BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का धोनी के भविष्य से कोई संबंध नहीं है।

किसी भी Grade में जगह नहीं बना पाए धोनी
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के Grade-A+ कैटेगरी में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रखा गया। लेकिन पिछली बार Grade-A कैटेगरी में रहे धोनी इस बार किसी भी Grade में अपनी जगह नहीं बना पाए। 

 

Tags:    

Similar News